कब्ज़ में रामबाण- सेंधा नमक

Date:

सनातन धर्म में सेंधा नमक का विशेष महत्व है। लोग उपवास के दिनों में सेंधा नमक युक्त भोजन बनाकर सेवन करते हैं। आयुर्वेद में इसका प्रयोग दवा की तरह किया जाता है। इसके अलावा घरेलू नुस्खों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। खासकर कब्ज के लिए यह रामबाण है। आइए जाने इसके अन्य फायदे

इसका रासायनिक नाम मैग्नीशियम सल्फेट है। अंग्रेजी में इसे एप्सम सॉल्ट कहा जाता है, जो इंग्लैंड में स्थित एक शहर का नाम है। विशेषज्ञों की मानें तो सेंधा नमक शरीर की शुद्धिकरण में अहम भूमिका निभाता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। कई लोग इसको नहाने वाला नमक भी कहते हैं।


कब्ज़ में रामबाण

सेंधा नमक

आधुनिक समय में गलत खानपान के चलते कब्ज की समस्या होती है। इसमें मैग्नीशियम पाया जाता है, जो कब्ज में दवा की तरह काम करता है। साथ ही बॉवेल गतिविधि में आराम मिलता है। डॉक्टर हमेशा कब्ज में सेंधा नमक का सेवन करने की सलाह देते हैं।

अगर आप कब्ज से परेशान हैं और निजात पाना चाहते हैं, तो एक गिलास पानी में स्वादानुसार सेंधा नमक अच्छी तरह से मिलाकर सेवन करें। इससे कब्ज में बहुत जल्द आराम मिलता है। साथ ही गैस से भी छुटकारा मिलता है।


पुराने दर्द में आराम

अगर आप किसी पुराने दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पानी में 2-3 चम्मच सेंधा नमक मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से पुराने से पुराने दर्द में बहुत जल्द आराम मिलता है। जानकारों का कहना है कि मैग्नीशियम दर्द निवारक की तरह काम करता है।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...