खाना खाने के बाद पान खाना हमारे यहाँ एक आम बात है। हिन्दू परिवारों में तो इसे शुभ माना जाता है और भगवान को भी चढ़ाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं की पान के पत्ते आपकी सेहत के लिए भी लाभदायक है? अगर नहीं, तो आइये जाने इसके सेहत पर प्रभाव ।
सिर दर्द में असरदार
पान के पत्तों के सेवन से सिर दर्द में आराम मिलता है। दर्द कम करने के लिए पान के कुछ पत्तों को एक कपड़े में रखकर उसे सिर पर बाँधने से राहत मिलती है।
घाव जल्दी भरे
चोट ठीक करने के लिए भी पान के पत्ते कारगर होते हैं। घाव की जगह पर पान का पत्ते को कपड़े से बांधकर छोड़ दें। इससे घाव जल्दी भर सकता है।
खांसी से मिले छुटकारा
सूखी खांसी में भी पान के पत्तो के सेवन से मदद मिल सकती है। इसके पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें और शहद मिलाकर खाएं। खांसी में राहत मिलेगी।
बच्चों की सर्दी में भी मददगार

बच्चों की सर्दी ठीक करने के लिए पान का इस्तेमाल किया जाता है।
इसके लिए पान के कुछ पत्ते गर्म कर लें और कैस्टर ऑयल के साथ बच्चे के सीने पर रखें। सर्दी ठीक हो जाती है।
सर्दी-ज़ुकाम में मिलता है आराम
यह सर्दी-जुकाम में भी लाभकारी है। पान के पत्तों से डंठल अलग कर दें। इन डंठलों को पत्थर पर घिसें और थोड़ा शहद मिलाकर इसे खाएं। इसके सेवन से कफ में भी आराम मिलता है।










Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.