तिल-गुड़ के लड्डू

Date:

तिल और गुड़ के लड्डू संक्रांति पर बनाए जाते हैं। ये खाने में तो लाजवाब हैं ही साथ में स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे हैं। सफेद तिल कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है, इसमें ख़ासतौर पर कैल्शियम बहुतायत में होता है। तो आप भी बनाइए इस बार तिल-गुड़ के लड्डू।

सामग्री (लगभग 14 लड्डू के लिए)

सफेद तिल 1 कप, बादाम 1/4 बड़े चम्मच, गुड 3/4 कप, पानी 1/4 कप, घी 1/2 छोटा चम्मच

विधि

  • कढ़ाई को गरम करें। अब इसमें मध्यम आँच पर तिल को भूनें। तिल चटकता है तो आप थोड़ा ध्यान से भूनें। इस प्रक्रिया में लगभग 5 मिनट का समय लगता है। भूने तिल को अलग रखें।
  • बादाम को भी मध्यम आँच पर हल्का सा भून लें।
  • बादाम को ग्राइंडर में दरदरा पीस लें। बादाम के छिलके न हटाएं क्योंकि बादाम के छिलकों में बहुत पौष्टिक तत्व होते हैं।
  • एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में पानी और गुड़ को उबालें। जब गुड़ पानी में अच्छे से मिल जाए तो इसमें घी डालें और लगभग 2 मिनट के लिए और पकाएं। गुड़ का शीरा थोड़ा गाढ़ा हो जाना चाहिए।
  • अब इस चाशनी में भूना तिल और दरदरा पिसा बादाम डालें और अच्छे से मिलाएँ। आधे मिनट लगातार चलाते हुए पकाएँ। अब आँच बंद कर दें।
  • अब इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। इसमें लगभग 2-3 मिनट लगते हैं।
  • अपनी हथेली पर ज़रा सा घी लगाकर चिकना कीजिए। अब तकरीबन 1 बड़ा चम्मच तिल का मिश्रण हथेली में लेकर उसे दूसरे हाथ की उंगलियों की सहायता से गोल करें और लड्डू का आकार दें।
  • स्वादिष्ट तिल के लड्डू अब तैयार हैं। इन लड्डू को कई हफ्तों तक रख कर खाया जा सकता है।

Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...