अच्छे स्वास्थ्य का आधार- स्वस्थ दांत

Date:

विश्व भर में 200 मिलियन से भी ज्यादा लोग धीमी पाचन क्रिया के कारण कम ऊर्जा का अनुभव करते हैं। इसका कारण है खराब दांत जिसे हम नजर अंदाज कर देते हैं। आज जरूरत है दंत चिकित्सा के महत्व को जानने व उजागर करने की, जिसे अक्सर उपेक्षित किया जाता रहा है। उचित तरीके से चबाना दंत स्वास्थ्य और समग्र कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइये जानें कि दांत हमारे स्वास्थ्य के लिये इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं?

दुनिया भर में लाखों लोग ऊर्जा की कमी से पीडित है। जो अक्सर धीमी पाचन क्रिया के कारण होता है। जब हमारा ऊर्जा स्तर कम हो जाता है तो शरीर बीमारी और संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाता है। इसका दंत स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। हमारे दांत ना केवल चबाने के उपकरण हैं बल्कि पाचन क्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उचित चबाने से भोजन छोटे छोटे टुकड़ो में टूट जाता है, जिससे पाचन एवं शरीर मे पोषक तत्वों का अवशोषण आसान हो जाता है। जब हम अपने दांतों की सुरक्षा को नजर अंदाज करते हैं और भोजन को सही तरीके से चबाने में असफल हो जाते हैं तो हम अपनी पाचन प्रणाली को खराब करते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप पोषक तत्वों की कमी होती है और प्रतिरक्षा (Immune System) कमजोर हो जाती है।


सही तरीके से चबाने से न केवल पाचन में मदद मिलती है बल्कि हमारा मेटाबॉलिज्म भी बढता है। भोजन को अच्छी तरह चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है। इसमें एंजाइम होते हैं जो कार्बोहाइड्रेट और वसा को तोड़ने में सहायता करते हैं। यह उपापचय (Metabolism) की प्रक्रिया को सुचारू रूप से शुरू करता है। परिणामस्वरूप हमारे शरीर मे भोजन का ऊर्जा में कुशल रूपांतरण सुनिश्चित हो जाता है।


अच्छी दंत स्वच्छता (Oral Hygine) बनाए रखने से ना केवल दातों में कीड़ा लगने की समस्या व मसूड़ों की बीमारी को रोका जा सकता है बल्कि यह हमारे समस्त स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिये भी महत्त्वपूर्ण है। कई शोध (Research) के अनुसार खराब दंत स्वास्थ्य (Poor Oral Hygine) अनेक बीमारियों जैसे डायबिटीज, मधुमेह, हृदय रोग, श्वसन संक्रमण और सांस की बीमारी सहित अनेक बीमारियों के साथ जुड़ा है। अपने दांतों की सुरक्षा करके हम इन स्वास्थ्य समस्याओ के विकास के जोखिम को कम कर सकते हैं और अपने सम्पूर्ण स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।


अच्छी बात यह है कि हम अपने दांतो के स्वास्थ्य का ख्याल रखने में सक्षम हैं। नियमित रूप से ब्रशिंग और फलोसिंग करना, जाँच के लिए दंत चिकित्सक के पास जाना और अपनी चबाने की आदतों व खान पान के प्रति सजग रहने जैसी सरल आदतों को अपना कर महत्वपूर्ण अंतर ला सकते हैं। दंत चिकित्सा व देखभाल को प्राथमिकता देने से हमें जीवन शक्ति और ऊर्जा का एक नया एहसास मिल सकता है।


Sri Maheshwari Times
Sri Maheshwari Times
Monthly Maheshwari community magazine connecting Maheshwaris round the globe.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Sri Maheshwari Times- March 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times March 2026 'Mahila Visheshank'...

Varshika Gaggar को अमेरिका मे गोल्ड मेडल

नागौर। स्व. श्री महादेवजी एवं स्व. श्रीमती गीता देवी...

Sri Maheshwari Times- February 2026 Edition

Check out Sri Maheshwari Times February 2026 Edition on...

Ashva Ratna Mudra for Concentration

अश्व रत्न मुद्रा (Ashva Ratna Mudra) का अभ्यास एकाग्रता...