गर्मियों के मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी को आम पसंद होता है। यह फल न सिर्फ स्वाद बल्कि पोषक तत्वों का भी भंडार है। यह कहना गलत नहीं होगा की यह फलों के साथ साथ गुणों का भी राजा है। इसे खाने से आप कई तरह की बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं, साथ ही बच्चों की सेहत के लिहाज से भी यह बहुत फायदेमंद है। आइये जाने सेहत पर होने वाले इसके कुछ लाभ।
बच्चों के लिए क्यों है खास?
आम में टरपीन, एस्टर और एल्डिहाइड जैसे एंजाइम्स एवं बायो-केमिकल होते हैं, जो पाचन में सुधार लाते हैं। पके आम में विटामिन ए होता है, जो शिशु की आंखों को तेज करता है। इसमें विटामिन सी, बी, आयरन, प्रोटैशियम और प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में होता है जो स्वास्थ्य के लिए जरूरी तत्व माने जाते हैं।
बच्चों के लिए आम से होने वाले फायदे
तुरंत एनर्जी देता है आम
बच्चों में एनर्जी की कमी होने से वो जल्दी थकते हैं। ऐसे में यह तुरंत एनर्जी देता है। आम में बच्चों के विकास के लिए ज़रूरी सभी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। इसमें एनर्जी देने वाले विटामिन बी 6 और बी 2 भी होते हैं। ऐसे में बच्चों को शाम के वक्त आम खिला सकते हैं।
दिमाग और हड्डियों के विकास में फायदेमंद
इसमें ऐसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जिनसे दिमाग और हड्डियों का तेजी से विकास होता है। इसमें कैल्शियम और बीटा कैरोटीन होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए भी हड्डियों को मजबूत रखता है। साथ ही विटामिन बी और विटामिन ई दिमाग तेज करता है।
आंखो और हार्ट के लिए लाभकारी
इसमें विटामिन ए होता है, जो कि आंखो की रोशनी बढ़ाता है। आम के बायोकेमिकल्स आंखो को सन डैमेज से भी बचाते हैं। वहीं हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए यह बहुत जरूरी है। आम में पोटेशियम और मैग्नीशियम भी होता है जिससे रक्तचाप बेहतर रहता है।
इम्यूनिटी करे मज़बूत
इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह किसी भी तरह के इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देता है। आम में विटामिन ई और विटामिन बी 6 होते हैं, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।











Got a Questions?
Find us on Socials or Contact us and we’ll get back to you as soon as possible.